राजस्थान में B.Sc नर्सिंग कोर्स में दाखिले के लिए RUHS CUET परीक्षा 2025 का आयोजन 27 मई 2025 को किया जाएगा। परीक्षा की तारीख पास आने के साथ ही अब सभी अभ्यर्थी RUHS BSc Nursing Admit Card 2025 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS) द्वारा B.Sc नर्सिंग एडमिट कार्ड 22 मई 2025 को आधिकारिक वेबसाइट ruhscuet2025.com पर जारी किया जाएगा। परीक्षार्थी नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से आसानी से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
RUHS B.Sc Nursing Admit Card 2025: Highlight
Exam Name | RUHS CUET Exam 2025 |
Nodal Agency | Rajasthan University of Health Sciences (RUHS) |
Admission | B.Sc. Nursing / B.P.T / Paramedical / Pharmacy |
Exam Date | 27 May 2025 |
Exam Mode | Offline |
Admit Card | Release Soon |
Article | RUHS BSc Nursing Admit Card |
Category | Latest Update |
Official Website | ruhscuet2025.com |
RUHS CUET BSc Nursing Exam Date 2025
राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS) द्वारा आयोजित CUET BSc Nursing प्रवेश परीक्षा 2025 का आयोजन 27 मई 2025 को निर्धारित किया गया है। ताज़ा जानकारी के अनुसार, इस वर्ष सभी परीक्षा केंद्र केवल जयपुर शहर में बनाए गए हैं। इसका मतलब है कि सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा देने के लिए जयपुर पहुंचना अनिवार्य होगा।
यह परीक्षा पेन-पेपर मोड यानी ऑफलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी, जिसके लिए सभी उम्मीदवारों को निर्धारित समय पर केंद्र पर उपस्थित होना आवश्यक होगा।
Exam Date | Shift | Exam Time |
27 May 2025 | I | 9:00 AM to 1200 PM |
II | 3:00 PM to 6:00 PM |
RUHS BSc Nursing Admit Card 2025 ऐसे करें डाउनलोड – स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया
यदि आप RUHS CUET BSc Nursing प्रवेश परीक्षा 2025 में शामिल होने जा रहे हैं, तो नीचे दी गई आसान प्रक्रिया के माध्यम से आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ruhscuet2025.com पर विजिट करें।
- होमपेज पर दिख रहे “Admit Card Download” लिंक पर क्लिक करें।
- अब लॉगिन पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि, और दिया गया कैप्चा कोड भरें।
- फिर Submit बटन पर क्लिक करें।
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे आप ध्यानपूर्वक चेक करें।
- अब इसे डाउनलोड करें और एक प्रिंट कॉपी निकालकर सुरक्षित रख लें।
- परीक्षा के दिन प्रवेश पत्र को अपने साथ परीक्षा केंद्र पर जरूर लेकर जाएं, बिना एडमिट कार्ड के एंट्री नहीं मिलेगी।
RUHS BSc Nursing Entrance Admit Card Download
Admit Card Download | Admit Card Release on 22 May |
Official Website | ruhscuet2025.com |
Get Updates | Join Whatsapp |